कबड्डी KABADDI PLAY

कबड्डी खेल डॉ दीपक प्रसाद जैसा कि हम सभी जानते हैं की कबड्डी का खेल भारत का एक ऐसा खेल है जो सबसे अधिक ग्रामीण इलाकों में खेला जाता रहा है। यह खेल सबसे अधिक सस्ता और सबसे अधिक लाभप्रद भी होता है। इसे खेलने के लिए कोई विशेष चीजों की आवश्यकता नहीं होती है। जब भी इच्छा करे कुछ लोग इकट्ठे होकर शुरू हो सकते हैं। इसमें व्यायाम और प्राणायाम दोनों का अभ्यास साथ-साथ हो जाता है। अगर बच्चों को नियमित रूप से कबड्डी का खेल खिलाई जाए तो उनके शरीर और मस्तिष्क का बहुत अच्छा विकास होता है। कबड्डी के खिलाड़ियों को कभी रोग सता नहीं सकते। इसके साथ ही साथ दुनिया की परेशानियां एवं समस्याएं भी खिलाड़ियों के मस्तिष्क को हिला नहीं सकतीं। इस खेल में खिलाड़ी को कबड्डी!कबड्डी!बोलते हुए शरीर को बहुत ही फुर्ती के साथ विरोधी दल के खिलाड़ियों की हरकतों पर भी बराबर ध्यान बनाए रखना पड़ता है। इस प्रक्रिया में खिलाड़ी का जरा सा भी ध्यान भटक गया तभी वह मारा जाएगा। इस खेल में एकाग्रचित्त होने की बहुत आवश्यकता होती है। अगर विरोधी पाले में पकड़े जाने के बाद भी खिलाड़ी कबड्डी, कबड्डी बोलता हुआ बीच की रेखा को छूने की कोश...